राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई जोगिया, सिद्धार्थनगर द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कमला प्रसाद, जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ला, महामंत्री पंकज त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, डुमरियागंज अध्यक्ष, जिला मंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, संजय मिश्रा, मनोज द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, दिलीप कुमार शर्मा, जोगिया ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष संगीत शुक्ला, मिठवल अध्यक्ष अनुराग वर्मा, मुक्ति नाथ यादव, बर्डपुर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेन्द्र देसवाल, अरुण कुमार, एवं मीडिया प्रभारी संजय कुमार राव सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र पति त्रिपाठी को शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने 'नाम गुन जायेगा' गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावनात्मक बना दिया।
इस गरिमामयी आयोजन में शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षा के क्षेत्र में वीरेंद्र पति त्रिपाठी के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण को यादगार बताया।
एक टिप्पणी भेजें